{"_id":"575ef5b14f1c1bf71211b820","slug":"farmer-son-became-army-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का बेटा सेना में बना लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का बेटा सेना में बना लेफ्टिनेंट
ब्यूरो/ अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)।
Updated Wed, 15 Jun 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
सरकाघाट के भद्रवाड़ पंचायत के छत गांव का पवन कुमार लेफ्टिनेंट बनने पर पास आउट परेड में कंधों पर स्टार लगाने माता-पिता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की भद्रवाड़ पंचायत के छत्र गांव के किसान के बेटे ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर माता-पिता और इलाके का नाम रोशन किया है। लेफ्टिनेंट पवन कुमार के पिता ज्ञान चंद किसान और माता विद्या देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
पवन ने दसवीं तक की परीक्षा राजकीय उच्च पाठशाला भद्रवाड़ और जमा दो शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमणी से वाणिज्य संकाय में पास की। इसके बाद पवन ने मंडी कालेज से बीकॉम की डिग्री प्रथम श्रेणी में पास की।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के चलते वह आगे की पढ़ाई छोड़कर सिपाही के रूप में सेना में भर्ती हो गया। नौकरी के दौरान भी पवन ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। वर्ष 2015 में पवन ने परीक्षा देकर सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन
गया यूपी स्थित आफिसर ट्रेनिंग अकादमी में उनका चयन हुआ, जहां 11 जून को पासिंग परेड में पवन के माता-पिता ने अपने बेटे के सीने पर स्टार लगा कर उसे सम्मानित किया।
सिपाही की नौकरी करते समय पवन का विवाह राजकुमारी से हुआ। राजकुमारी इतिहास में एमए हैं। पवन कुमार को सेना की आर्टलरी रजीमेंट में नियुक्त किया गया है। पवन की उपलब्धि पर पत्नी राज कुमारी, भाई गगन कुमार, बहन रेखा, मीना और बहनोई चमन लाल ने खुशी व्यक्त करते हुए खुशी जताई है।