{"_id":"66703c5faf46aef393071028","slug":"fare-is-fixed-yet-many-auto-drivers-are-doing-as-per-their-wish-mandi-news-c-90-1-mrt1064-128942-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: किराया तय, फिर भी मनमर्जी कर रहे कई ऑटो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: किराया तय, फिर भी मनमर्जी कर रहे कई ऑटो चालक
विज्ञापन
मौका देख 40 रुपये की जगह वसूल रहे 80 रुपये
प्रशासन बोला- ऑटो नंबर के साथ करें शिकायत, माैके पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर में ऑटो का किराया तय होने के बावजूद कुछ ऑटो चालक मनमर्जी कर रहे हैं। 40 रुपये की जगह वे 80 रुपये तक किराया वसूल कर रहे हैं। जागरूकता के अभाव और कोई टोल फ्री नंबर न होने के कारण सवारियां इनकी शिकायत भी नहीं कर पा रही हैं। बता दें कि 2019 में जिला प्रशासन की ओर से ऑटो के किराये शहर में तय कर दिए हैं। इसके बावजूद कुछ ऑटो चालक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
मंडी शहर ढलानदार होने के कारण यहां आवाजाही का बड़ा साधन ऑटो हैं। इसी का ऑटो चालक फायदा उठा रहे हैं और गांवों से आने वाले लोगों को चूना लगा रहे हैं। थनेहड़ा निवासी वार्ड नंबर 11 वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उन्होंने कैहनवाल चौक से सब्जी मंडी के लिए ऑटो लिया तो चालक ने 40 रुपये के बजाय 80 रुपये किराया वसूल किया।
उन्होंने बताया कि उनकी तरह कई सवारियों से कुछ ऑटो चालक किराये को लेकर मनमर्जी करते हैं। शहरवासियों के अनुसार विश्वकर्मा चौक से साइबर क्राइम ऑफिस तक का किराया 50 रुपये वसूला जा रहा है, जबकि कागजों में 30 रुपये है। मंडी शहर से व्यास सदन या भ्यूली तक जाते हैं, तब भी 50 रुपये वसूले जाते हैं। बस स्टैंड से जेल रोड गेट तक 60 से 70 रुपये वसूल कर रहे हैं। सकोडी पुल से जेल रोड के 30 रुपये वसूले जा रहे हैं। उधर, प्रशासन का कहना है कि अगर इस संबंध में कोई शिकायत आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोटस
ऑटो यूनियन के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि ऐसा कोई ऑटो चालक करता है तो उसकी शिकायत उनसे कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से शहर में किराये के रेट तय किए गए हैं। कुछ ऑटो चालक अगर ऐसा कर रहे हैं तो पता चलते ही उनके खिलाफ यूनियन की ओर से भी कार्रवाई की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार रात के समय 25 फीसदी तक किराया ज्यादा ले सकते हैं।
कोट्स
एडीएम मंडी मदन कुमार ने बताया कि अगर शहर में किसी से ऑटो चालक की ओर से मनमर्जी से किराया वसूला जाता है तो ऑटो नंबर के साथ उसकी शिकायत दें, ताकि मौके पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आती है तो शिकंजा कसा जाएगा। कोई भी ऑटो चालक तय किराये से ज्यादा नहीं वसूल कर सकता है।