फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Facilities were not provided and property tax was imposed

Mandi News: सुविधाएं दी नहीं और लगा दिया प्रॉपर्टी टैक्स

Tue, 17 Sep 2024 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 17 Sep 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Facilities were not provided and property tax was imposed
कागजों में ही दौड़ रहा नगर पंचायत करसोग का कूड़ा, नहीं बन पाई डंपिंग साइट
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय, पार्क और फुटपाथ की सुविधा भी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। नगर पंचायत करसोग में कूड़े की समस्या से जनता परेशान है। नगर पंचायत को बने हुए लगभग 12 वर्षों से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अभी तक नगर पंचायत आम जनता को कोई खास सुविधा नहीं दे पाई है। नगर पंचायत में कूड़े की समस्या है। इसके अलावा सीवरेज की सुविधा नहीं है और न ही सार्वजनिक शौचालय हैं। इसके अलावा पार्क और फुटपाथ के नाम पर कुछ भी भी नहीं है। इस सभी के बीच नगर पंचायत ने लोगों पर प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ डाल दिया है।
नगर पंचायत करसोग आमजन को 12 वर्ष बाद भी कूड़े के निष्पादन के लिए डंपिंग साइट नहीं दे पाई है। इस कारण नगर पंचायत करसोग में चारों तरफ गया गंदगी फैली है। करसोग में जगह-जगह कूड़े के बड़े-्बड़े ढेर देखे जा सकते हैं। नगर पंचायत से होकर दो खड्डें इमला और बिमला बहती हैं। इस पर पेयजल योजनाएं चलाई गई हैं। गंदगी से यह भी प्रभावित हो रहीं हैं। बावजूद इनके नगर पंचायत स्वच्छता के नाम लाखों रुपये खर्च रही है, लेकिन धरातल पर कुछ भी होता नहीं दिख रहा। उपमंडल मुख्यालय बस अड्डा और मुख्य बाजार इन सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इस कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत करसोग के सचिव बलदेव सिंह ने बताया कि नगर पंचायत करसोग शौचालय बनाने के लिए तैयार है। बशर्ते इसके लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो। कूड़े के निष्पादन के लिए डंपिंग साइट का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed