{"_id":"666447d3060200a76e0f7611","slug":"eyes-of-800-people-examined-in-the-camp-free-medicines-also-distributed-mandi-news-c-90-1-ssml1025-128189-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिविर में जांचीं 800 लोगों की आंखें, मुफ्त दवाइयां भी बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिविर में जांचीं 800 लोगों की आंखें, मुफ्त दवाइयां भी बांटी
विज्ञापन
सरकाघाट क्षेत्र के दुर्गापुर में नेत्र जांच शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी) । हिमाचल जन कल्याण सभा दिल्ली और मंडी की ओर से शनिवार को दुर्गापुर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाते हुए अपनी आंखों की जांच करवाई।
हिमाचल जन कल्याण सभा के अध्यक्ष केआर वर्मा ने बताया कि शिविर में पालमपुर रोटरी आई फाऊंडेशन, मारंडा, पालमपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से करीब 800 लोगों की आंखें जांची। इनमें 60 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया, जिन्हें ऑपरेशन की सलाह दी। उन्हें निशुल्क वाहन सेवा उपलब्ध करवाते हुए रोटरी आई अस्पताल मारंडा पालमपुर के लिए रेफर किया। कल्याण सभा की ओर से सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी बांटी गई और अति गरीब लोगों को चश्मे भी दिए। रविवार को सभी मोतियाबिंद रोगियों को मारंडा अस्पताल पालमपुर में निशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। जहां उन्हें रहने और खाने की भी सुविधा दी जाएगी। ऑपरेशन के बाद सोमवार को उन्हें वाहन से घर छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि कल्याण सभा जिले के दूरदराज क्षेत्रों में इस तरह के 46 निशुल्क नेत्र शिविर लगा चुकी है। अब तक करीब 45 हजार रोगियों की जांच के बाद करीब 4200 से अधिक लोगों के मोतियाबिंद के लैंस सहित ऑपरेशन करवाए हैं। उन्होंने आयोजन के लिए विशाल मनकोटिया, यादविंद्र, नीलम, शिव प्रकाश, संजीव, भोलाराम, सुशीला, यशोदा सति अन्य लोगों सहित पालमपुर रोटरी आई फाउंडेशन की मेडिकल टीम, दिल्ली से आए सभा के कार्यकर्ताओं का आभार जताया।