{"_id":"6a490cdab40a7ac85907a573","slug":"experienced-the-essence-of-the-entire-himachal-under-one-roof-aditya-srivastava-mandi-news-c-90-1-ssml1025-203542-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छत के नीचे किए पूरे हिमाचल के दर्शन : आदित्य श्रीवास्तव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छत के नीचे किए पूरे हिमाचल के दर्शन : आदित्य श्रीवास्तव
विज्ञापन
मंडी में हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी को निहारते सिने अभिनेता। स्रोत जागरूक पाठक
प्राचीन पारंपरिक हिमाचल से लेकर आधुनिक हिमाचल तक की विकास यात्रा की तस्वीरें देखीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। संस्कृति सदन में चल रहे तीन दिवसीय देवभूमि अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में पधारे सिने अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव, राजेश जैश व हेमंत पांडे ने शनिवार को हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी का भ्रमण किया। यहां प्रदर्शित हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, वेशभूषा, ऐतिहासिक धरोहरों व प्राकृतिक सौंदर्य की तस्वीरों को देख कर भाव विभोर हो गए।
अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव ने प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने एक ही छत के नीचे पूरे हिमाचल के दर्शन कर लिए। गैलरी के संस्थापक बीरबल शर्मा के समर्पण की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया और हिमाचल सरकार से अपील की कि इस तरह की अमूल्य धरोहरों का हर हाल में संरक्षण होना जरूरी है। अभिनेता राजेश जैश और हेमंत पांडे ने अपनी हिमाचल यात्रा व अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया भर में भ्रमण किया है, लेकिन इस तरह का अनूठा और विहंगम संग्रह उन्हें आज तक नहीं देखा। गैलरी में प्राचीन पारंपरिक हिमाचल से लेकर आधुनिक हिमाचल तक की विकास यात्रा की तस्वीर देखने को मिलती है। अभिनेताओं ने कहा कि यहां आकर कोई भी निर्देशक केवल तस्वीरें देखकर ही अपनी आगामी फिल्मों के लिए बेहतरीन शूटिंग स्थलों का चयन आसानी से कर सकता है।