{"_id":"6165c4b38ebc3ed3d237197d","slug":"expenditure-of-candidates-will-be-investigated-on-16-october-arindam-mandi-news-sml3869170197","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों के व्यय की 16 को होगी जांच : अरिंदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों के व्यय की 16 को होगी जांच : अरिंदम
विज्ञापन
मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उम्मीदवारों की ओर से अभी तक किए गए चुनावी व्यय की 16 अक्तूबर को पहली जांच की जाएगी।
प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर का निरीक्षण तथा शेडो रजिस्टर से मिलान किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी विमल कुमार मीणा उम्मीदवारों के व्यय संबंधी दस्तावेजों की जांच करेंगे।
उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया में उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उनके आय-व्यय के दस्तावेजों और रजिस्टर का निरीक्षण किया जाएगा। अरिंदम चौधरी ने कहा कि 16 अक्तूबर के बाद 21 और 28 अक्तूबर को भी प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर का निरीक्षण किया जाएगा।