फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   exicutive fell in private hotel

निजी होटल की पहली मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत

Tue, 19 Jul 2016 07:28 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 19 Jul 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
exicutive fell in private hotel
जांच - फोटो : demopic

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की भांबला पंचायत में जाहू के पास एक निजी होटल की पहली मंजिल से गिरकर ऑटो मोबाइल कंपनी में इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे जाहू के पास एक निजी होटल की पहली मंजिल से एक युवक 12 फीट नीचे आंगन में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बड़सर तहसील के कन्नड़ गांव निवासी नरेश कुमार (35) पुत्र जगदीश चंद के रूप में हुई। युवक ऑटोमोबाइल कंपनी में इंजीनियर था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजे नरेश कुमार को एक क्रशर मशीन के लोडर में आई खराबी को ठीक करने के लिए फोन आया। जिस पर नरेश अपने दो सहयोगियों के साथ लोडर ठीक करने गया। अंधेरा होने के कारण नरेश अपने सहयोगियों के साथ जाहू के पास निजी होटल में कमरे में ठहर गया। होटल मालिक के मुताबिक रात साढ़े नौ बजे होटल के आंगन में किसी के गिरने की आवाज सुनीं। बाहर आकर देखा तो नरेश सिर के बल गिरा पड़ा था। घायल अवस्था में नरेश को बलद्वाड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर हटली पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव कब्जे में लिया। सरकाघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed