फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Excavator overturns on road; young operator crushed to death.

Mandi News: सड़क पर पलटी एक्सकेवेटर, युवा ऑपरेटर की दबकर मौत

Wed, 23 Sep 2026 04:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:50 AM IST
विज्ञापन
Excavator overturns on road; young operator crushed to death.
नेशनल हाईवे-003 पर कुशमल में पलटी एक्सकैवेटर मशीन। संवाद
कोटली (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत धनियारा के कुशमल में मंगलवार दोपहर नेशनल हाईवे-003 पर ट्राले में चढ़ाते समय एक्सकेवेटर मशीन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में जम्मू-कश्मीर निवासी ऑपरेटर नरेश कुमार (23) ने छलांग लगा दी और भारी-भरकम बकेट में फंस गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से मशीन को हटाकर युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल कोटली पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा देव कासला मंदिर के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि निर्माण कंपनी की एक्सकेवेटर मशीन को ट्राले में चढ़ाया जा रहा था। मशीन जैसे ही ट्राले में चढ़ने लगी, वह अनियंत्रित होकर पीछे की ओर सड़क पर पलट गई। इसी दौरान नरेश ने बचने के लिए मशीन से छलांग लगाई, लेकिन वह मशीन के पलटने की दिशा में ही जा गिरा और उसके भारी हिस्से की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत क्रेन बुलवाई। काफी मशक्कत के बाद मशीन के बकेट को हटाकर युवक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे में उसके सिर और बाजू में गंभीर चोटें आई थीं।
निर्माण कंपनी के डीपीएम जगबीर सिंह ने बताया कि एक्सकेवेटर को दूसरी जगह ले जाने के लिए ट्राले में लोड किया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ और नरेश घायल हो गया। उधर, धनियारा पंचायत के उपप्रधान डोडा राम ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना करीब दोपहर दो बजे मिली। मौके पर युवक की हालत गंभीर थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है। सूराड़ी उपरली पंचायत के पंकज कुमार ने भी कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हादसे के करीब एक घंटे बाद तक कंपनी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed