फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ex-servicemen took out a protest rally against the Pahalgam incident

Mandi News: पहलगाम घटना के विरोध में पूर्व सैनिकों ने निकाली रोष रैली

Sun, 27 Apr 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen took out a protest rally against the Pahalgam incident
बलद्वाड़ा (मंडी)। पहलगाम में हुए नरसंहार को लेकर पूर्व सैनिक लीग बलद्वाड़ा ने संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) शाखा बलद्वाड़ा के बैनर तले शनिवार को बलद्वाड़ा में रोष रैली निकाली। नरसंहार में 28 सैलानियों की बर्बरता से की गई हत्या के विरोध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को तहसीलदार बलद्वाड़ा के माध्यम से कार्रवाई को लेकर ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

गुस्साए पूर्व सैनिकों ने हाथ में बैनर और तख्तियां लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर केंद्र सरकार से इस कृत्य का बदला लेने की अपील की। तख्तियों पर पहलगाम के बलिदानियों को न्याय दिलाओ, दहशतगर्दी को खत्म कराओ, पाक अधिकृत कश्मीर को खाली कराओ, पाकिस्तान को सबक सिखाओ आदि स्लोगन लिखे थे।
विज्ञापन

रैली के बाद सीएसडी कैंटीन परिसर में एकत्रित होकर पूर्व सैनिकों ने आपस में विचार साझा किए। सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश ने कहा कि लंबे समय से जम्मू कश्मीर में पाक की मदद से आतंकी गतिविधियां चल रही हैं। रैली में करतार सिंह, प्रकाश चंद, जगन्नाथ, कुलदीप सिंह, विद्यासागर, जगत ठाकुर, मोहन सिंह, जयराम शर्मा, बसंत सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed