{"_id":"661e70e6aacd1d49c508236b","slug":"every-vehicle-is-being-checked-to-prevent-suspicious-activities-during-elections-mandi-news-c-90-1-ssml1045-124315-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चुनाव में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लिए हर वाहन की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चुनाव में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लिए हर वाहन की हो रही जांच
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में चुनाव आयोग का उड़नदस्ता ले रहा वाहनों की तलाशी, प्रशासन अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर रोक के लिए जोगिंद्रनगर में तलाशी अभियान 24 घंटे जारी है। विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन के अलर्ट के बाद हाईवे की सड़कों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। वहीं, मंडी-कांगड़ा सीमा पर भी पुलिस की टीमों ने मोर्चा संभालते हुए तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
मंगलवार को चुनाव आयोग की ओर से गठित उड़नदस्तों ने जोगिंद्रनगर सरकाघाट सड़क पर भट्ठा और मच्छयाल के समीप नाकाबंदी कर गुजर रहे वाहनों की तलाशी ली। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों के साथ टीम में शामिल अधिकारियों ने वीडियोग्राफी कर तलाशी ली। भराडू सड़क पर भी टीमें तैनात रहीं। इसके अलावा मंडी-पठानकोट हाईवे पर घट्टा से घटासनी तक टीमों ने वाहनों के दस्तावेज जांचे और वाहनों में मौजूद हर प्रकार की सामग्री की भी जांच की। तलाशी अभियान के अलावा अन्य टीमें भी सक्रिय हैं। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के लिए टीमें मुस्तैद हैं।
उधर, एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीश चौधरी ने बताया कि लागू आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए उड़नदस्ते चुनाव आयोग ने फील्ड पर तैनात कर रखे हैं। वाहनाें की तलाशी लेने के अलावा मतदाताओं को प्रभावित करने वाली हर गतिविधि पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है।