{"_id":"69d7a7349f1eb159c30116c4","slug":"every-challenge-is-easy-with-positive-thinking-vikramaditya-mandi-news-c-90-1-mnd1021-192399-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक सोच से हर चुनौती आसान : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक सोच से हर चुनौती आसान : विक्रमादित्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रीम्ज कॉलेज ऑफ फार्मेसी के मेधावियों को किया सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुंदरनगर के निकट खिलड़ा स्थित ड्रीम्ज कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की और विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाला युवा किसी भी चुनौती को पार कर सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने विचार सकारात्मक रखें और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। उनका कहना था कि युवा शक्ति प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विक्रमादित्य सिंह ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर भी चिंता जताई। कहा कि बेमौसमी वर्षा और बदलते मौसम का असर विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि और बागवानी पर पड़ रहा है। ऐसे में विकास की दिशा तय करते समय नई तकनीक अपनाते हुए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि विकास विनाश में न बदले। मंत्री ने सतत विकास और मानव निर्मित आपदाओं को रोकने पर जोर दिया।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर प्रदेश के विकास में योगदान दें। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बिना विकास संभव नहीं है। संस्थान के छात्रों ने पहाड़ी, पंजाबी और धार्मिक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रबंध निदेशक नरेश चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि प्रधानाचार्य विवेक कुमार गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।