{"_id":"66e6e9d6aee41d70e60e2a5a","slug":"even-today-the-fight-between-virbhadra-family-continues-anil-mandi-news-c-90-1-ssml1025-135762-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र परिवार के साथ आज भी आर-पार की लड़ाई जारी : अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र परिवार के साथ आज भी आर-पार की लड़ाई जारी : अनिल
Mon, 16 Sep 2024 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
अनिल शर्मा, मंडी सदर के विधायक व पूर्व मंत्री। संवाद
पंडोह (मंडी)। भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के परिवार के साथ उनकी आर-पार की लड़ाई आज भी जारी है। हाल में हुए लोकसभा चुनावों में इस लड़ाई का परिणाम स्पष्ट हो चुका है।
मंडी सदर से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को भारी मतों की बढ़त दिलाकर इतिहास रचने का दावा करते हुए विधायक ने पंडोह की सियोग पंचायत में आयोजित माता त्रिपुरा बूढ़ी भैरवा मेले के समापन अवसर पर यह बात कही।
अनिल शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद शिमला में मौजूदा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी। इसमें विक्रमादित्य ने चुनावों के दौरान उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। इस पर अनिल शर्मा ने कहा कि आर-पार की लड़ाई अभी भी जारी है और भाजपा की कंगना रनौत ने मंडी संसदीय सीट से भारी मतों से जीतकर केंद्र में इतिहास रचा है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि विपक्ष का विधायक होने के बावजूद वह मंडी सदर के विकास के लिए योजनाएं और फैसले ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर के नेताओं की यदि राजनीतिक ताकत है, तो वे अपनी सरकार होने के बावजूद यहां के विकास के लिए पर्याप्त धन क्यों नहीं ला पा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री को राजनीति में लाने का श्रेय दिवंगत पंडित सुखराम को देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को कोटली क्षेत्र के विकास के लिए अवगत करवाया गया है, क्योंकि यह पंडित सुखराम की जन्म और कर्मभूमि रही है।