फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Even after seven months of inauguration, many offices have not been shifted to the Mini Secretariat

Mandi News: उद्घाटन के सात माह बाद भी लघु सचिवालय में स्थानांतरित नहीं हुए कई कार्यालय

Fri, 25 Apr 2025 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 25 Apr 2025 07:24 AM IST
विज्ञापन
Even after seven months of inauguration, many offices have not been shifted to the Mini Secretariat
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर लघु सचिवालय की बहुमंजिला इमारत के सभी चारों तलों के निर्माण और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के कर कमलों से 17 अक्तूबर 2024 को उद्घाटन होने के बाद भी तहसील, रोजगार उप कार्यालय, बिजली बोर्ड सहित कोषागार व डीएसपी कार्यालय शुरू नहीं हो पाए हैं। ऐसे में एक छत के नीचे सभी विभागों के कार्यालयों के कामकाज की हसरत अभी भी अधूरी है। 2012 से अस्तित्व में आए मिनी सचिवालय भवन निर्माण की अधिकारिक स्वीकृति और बजट का प्रावधान पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने किया था। करीब 12 साल के इंतजार के बाद 2023-24 में भवन के चारों तलों का कार्य पूरा होने के बाद भी लोगों को अपने कामकाज पूरे करवाने के लिए अभी भी इधर उधर भटकना पड़ रहा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय भवन निर्माण में अनुमानित 20 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च हुई है। जहां मौजूदा समय में एसडीएम कार्यालय की सभी शाखाओं के अलावा नगर परिषद, शिक्षा व जल शक्ति विभाग कार्यालय सहित तहसील कल्याण अधिकारी के कार्य ही पूरे हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर लघु सचिवालय भवन में रोजगार उप कार्यालय संचालन के लिए स्थान आरक्षित किया है, लेकिन इसका संचालन शुरू न होने से लोगों को करीब दो किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ रहा है। कृषि विभाग कार्यालय भी लघु सचिवालय के नए भवन में शुरू होना है। इसके अलावा श्रम विभाग के कार्यालय के लिए भी बी ब्लॉक में स्थान आरक्षित किया गया है। तहसीलदार व नायब तहसीलदार के कोर्ट के कार्य अभी भी मिनी सचिवालय के भवन में स्थानांतरित न होने से आम लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु सचिवालय के बी और डी ब्लॉकों में जो कार्यालय स्थानांतरित नहीं हो पाए हैं, उन्हें जल्द स्थानांतरित करने के दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। जिन विभागों के कार्यालय लघु सचिवालय के नए भवन में शुरू होने हैं, उन्हें भी स्थान आरक्षित कर दिए गए हैं।
-मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed