फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Evaluated after visiting Baldwara College

Mandi News: बलद्वाड़ा कॉलेज का दौरा कर किया मूल्यांकन

Tue, 26 Nov 2024 01:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Evaluated after visiting Baldwara College
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में सोमवार को स्व-मूल्यांकन प्रतिवेदन (एसएआर) के लिए उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने दौरा किया।
विज्ञापन

टीम में डॉ. संजीव कुमार, प्रो. निशा वैद्य, डॉ. मनीष ठाकुर, डॉ. श्रवण सिंह, प्रो. हुकुम चंद तथा प्रो. नीलम मौजूद रहे। कॉलेज के प्राचार्य विजय कौंडल ने बताया कि टीम ने एसएआर रूपरेखा में अंकित विभिन्न मापदंडों के अनुसार कॉलेज के अनुपालन का सावधानी पूर्वक मूल्यांकन किया। इसके अतिरिक्त टीम ने एसएआर स्कोर शीट और अनुपालन प्रमाण पत्र सहित जरूरी दस्तावेजों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्राचार्य विजय कुमार कौंडल, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. गुलशन व अन्य मौजूद रहे। संवाद
---
आंतरिक रैंकिंग टीम ने किया सरकाघाट कॉलेज का दौरा
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में सोमवार को राज्य स्तर पर रैंकिंग के लिए गठित कॉलेज की आंतरिक रैंकिंग टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम का नेतृत्व राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने किया। इस समिति के उपाध्यक्ष प्रो. निशा वैद्य, सदस्य प्रो. डॉ. मुनीश ठाकुर, प्रो. डॉ. सरवन सिंह कुमार, प्रो. हुकुम चंद और प्रो. नीलम शामिल रहे।
विज्ञापन

कमेटी ने सेल्फ असेसमेंट रिपोर्ट के सत्यापन के लिए जमीनी स्तर पर विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं और महाविद्यालय की उपलब्धियों का आकलन किया। उधर, प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत प्रदेश के महाविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से कॉलेजों की सेल्फ असेसमेंट की जा रही है। उन्होंने महाविद्यालय को बेहतर रैंकिंग मिलने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर प्रो. तेज सिंह वर्मा, प्रो. नरेश चंदेल, प्रो. राजीव राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed