फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eunuchs arrive at hospital with newborn baby, chaos ensues

Mandi News: नवजात शिशु को लेकर अस्पताल पहुंचे हिजड़े, मची अफरातफरी

Tue, 30 Sep 2025 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Eunuchs arrive at hospital with newborn baby, chaos ensues
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मंगलवार सुबह कुछ हिजड़े नवजात शिशु को लेकर उपचार के लिए पहुंचे। हिजड़ों के पास नवजात शिशु कैसे आया, इसे लेकर अफरातफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन आनन फानन में हरकत में आया और पुलिस को सूचित किया। अस्पताल में मौजूद पुलिस ने तुरंत मामले में छानबीन शुरू की तो पता चला कि अभिभावकों ने खुद सहमति से ही हिजड़ों को यह नवजात सौंपा है।
विज्ञापन

दरअसल, अभिभावकों की यह सातवीं संतान है। इससे पहले दंपती की छह बेटियां हैं। बेटे की चाह में एक और संतान हुई, लेकिन वह भी बेटी हुई। इस पर दंपती ने नवजात को किसी को गोद देने की सोची। जब कोई ऐसा नहीं मिला तो उन्होंने नवजात को हिजड़ों के हवाले सौंप दिया। मंगलवार को नवजात को कुछ दिक्कत होने पर वे उसे अस्पताल जांच के लिए ले लाए। यहां हिजड़ों ने बेटी को डॉक्टर बनाने की बात कही। कहा कि वह बेटी की अच्छी पढ़ाई सुनिश्चित करेंगे और अच्छे मुकाम तक पहुंचाएंगे। मामला संज्ञान में आने पर सदर पुलिस ने जांच पड़ताल की। जांच में पाया कि नवजात को खुद माता-पिता ने हिजड़ों के पास सौंपा है।
विज्ञापन

कानूनी रूप से बच्चों को गोद लेने की एक प्रक्रिया रहती है। इसी के चलते अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी ताकि सच्चाई सामने आ सके। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि नवजात शिशु का जन्म क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं हुआ है। हिजड़े नवजात को कहां से लाए, क्या सही में अभिभावकों ने नवजात को हिजड़ों को दिया है, इस बारे में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed