फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Entry given after investigation in DC office

Mandi News: डीसी कार्यालय में जांच के बाद दिया प्रवेश

Sat, 19 Apr 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Entry given after investigation in DC office
उपायुक्त कार्यालय मंडी में बम रखने की धमकी के बाद शुक्रवार को गेट पर मुस्तैद महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद
मंडी। ई-मेल से उपायुक्त कार्यालय में बम ब्लास्ट करने की धमकी के बाद शुक्रवार को भी परिसर में पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया। लोगों को पूरी छानबीन के बाद प्रवेश दिया गया। परिसर भवन में जिला लाइब्रेरी शुक्रवार को भी बंद रही।
विज्ञापन

पुलिस जवानों ने पहले लोगों का पंजीकरण किया। लौटने पर पंजीकरण का सत्यापन किया। अंदर जाने के कारणों का भी पूरा ब्योरा लिया गया। धमकी के बाद पुलिस किसी भी स्तर पर चूक नहीं करना चाहती है। ऐसे में सख्ती बरती गई। शनिवार को उपायुक्त कार्यालय खुलने के बाद गतिविधियां सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि पुलिस की निगरानी जारी रहेगी। बम रखने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन सतर्क है और परिसर को एंटी सबोटेज टीम पूरी तरह खंगाल चुकी है। सर्च अभियान में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है।
विज्ञापन

उधर, ई-मेल भेजने वाले शातिर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए पुलिस की तकनीकी जांच जारी है। फिलहाल मेलिंग सर्वर मुख्यालय से रिकॉर्ड नहीं मिल पाया है। ऐसे में आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है। साइबर पुलिस की भी सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
आज परिसर में नहीं जाएंगी गाड़ियां
शनिवार को उपायुक्त कार्यालय खुलने पर कामकाज सामान्य रूप से चलेगा। हालांकि उपायुक्त कार्यालय परिसर में वाहनों को खड़ा नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के वाहन भी गेट के पास ही पार्क होंगे। कार्यालय आने वाले कर्मचारियों और आगंतुकों को जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा पुलिस फोर्स हर तरह की गतिविधि पर नजर रखने के लिए तैनात रहेगी।
...
पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। शनिवार को भी परिसर में पुलिस बल तैनात रहेगा। जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed