फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Entrepreneurs gave health equipment to the administration in mandi

उद्यमियों ने प्रशासन को दिए स्वास्थ्य उपकरण

Sat, 22 May 2021 06:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs gave health equipment to the administration in mandi
मंडी। कोरोना से मुकाबले के लिए मदद के हाथ बढ़ने लगे हैं। जिले की 13 औद्योगिक इकाइयों ने जिला प्रशासन को कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए बनाए ऑक्सीजन बैंक में जरूरी स्वास्थ्य उपकरण प्रदान किए। उद्यमियों ने कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ओपी जरयाल के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल को यह सामग्री सौंपी।
विज्ञापन

इनमें मैसर्ज फरमेंटा बायोटेक टकोली ने तीन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (5 लीटर), 20 ऑक्सीजन फ्लोमीटर, 50 पल्स ऑक्सीमीटर और 300 डिजिटल थर्मामीटर समेत अन्य स्वास्थ्य सामग्री भेंट की। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र मंडी के महाप्रबंधक ओपी जरयाल तथा उपायुक्त कार्यालय के प्लानिंग ऑफिसर देेेवेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मैसर्ज एसपी पंडोह टकोली हाईवे लिमिटेड ने 10 ऑक्सीजन फ्लोमीटर, 35 पल्स ऑक्सीमीटर तथा 50 डिजिटल थर्मामीटर भेंट किए। कंपीटेंट ऑटोमोबाइल गुटकर ने 50 फेसशील्ड, 100 एन-95 मास्क, 5 ऑटोमैटिक सैनिटाइजर, 250 ग्लब्ज और 5 लीटर सैनिटाइजर भेंट किए। अशोका फर्नीचर मंडी ने 25 ऑक्सीमीटर और 25 डिजिटल थर्मामीटर प्रशासन को मदद के रूप में सौंपे।
विज्ञापन

मैसर्ज सिगल इंडिया लिमिटेड मंडी ने एक लाख रुपये कोविड राहत सामग्री खरीदने के लिए प्रशासन को भेंट किए। इनमें मैसर्ज विजय कपूर कंस्ट्रक्शन, औद्योगिक क्षेत्र सौली खड्ड मंडी, मैसर्ज अपराजिता इंडस्ट्रीज नलसर, मैसर्ज धीमान फर्नीचर बगला, मैसर्ज श्री डीकोर, औद्योगिक क्षेत्र सौलीखड्ड, मैसर्ज हरी इंडस्ट्रीज, बग्गी, मै. शिवम स्टील इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र सौलीखड्ड, मैसर्ज मोहन स्टील इंडस्ट्रीज धनोटू तथा मैसर्ज बैहल मोटर्ज प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र, सौलीखड्ड प्रमुख हैं। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने कोरोना महामारी में लोगों की सहायता के लिए आगे आने वाले सभी उद्यमियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed