{"_id":"66d9c1605dbd327afd0c2883","slug":"enthusiasm-among-all-sections-to-join-bjps-ideology-nihal-chand-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134997-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वर्गों में भाजपा की विचारधारा के साथ जुड़ने को लेकर उत्साह : निहाल चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वर्गों में भाजपा की विचारधारा के साथ जुड़ने को लेकर उत्साह : निहाल चंद
Thu, 05 Sep 2024 08:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
कहा -बूथ स्तर पर जोड़े जाएंगे 200 सदस्य, पिछली बार से ज्यादा सदस्य बनाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भाजपा ने मंडी जिला की सदस्यता अभियान कार्यक्रम मंडी के सेरी मंच पर जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी वर्गों में भाजपा की विचारधारा से जुड़ने को लेकर उत्साह है।
निहाल ने कहा कि संगठनात्मक जिला में पिछली बार से ज्यादा सदस्य बनाएंगे। संगठनात्मक जिले में सदस्यता अभियान जोरों पर शुरू हो चुका है। हर बूथ पर 200 के लगभग सदस्यों को जोड़ा जाएगा। यह पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरे चरण का अभियान पहली से 15 अक्तूबर तक चलेगा। 16 से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। निहाल ने कहा कि भाजपा देश और समाज के लिए काम करने वाली पार्टी है। पूरे देश में 18 करोड़ सदस्यों की भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इस बार 18 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। हिमाचल में 8 लाख सदस्यों की पार्टी भाजपा इस बार 8 लाख से ज्यादा सदस्यों को जोड़ेगी। भाजपा ने जनसंघ के समय संघर्ष में काम किया है। कहा कि भाजपा 6 अप्रैल 1980 में अस्तित्व में आई और इसके बाद निरंतर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता बढ़ती रही। एक बार दो सांसद भारतीय जनता पार्टी के रहे हैं, जबकि मौजूदा स्थिति से सभी अवगत हैं। लगातार तीसरे बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं।