फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ENT specialist of Regional Hospital Mandi on leave, patients worried

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के ईएनटी विशेषज्ञ छुट्टी पर, मरीज परेशान

Sun, 22 Sep 2024 10:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 22 Sep 2024 10:38 AM IST
विज्ञापन
ENT specialist of Regional Hospital Mandi on leave, patients worried
जोनल अस्पताल मंडी की ईएनटी ओपीडी पर लटक रहा ताला। संवाद
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में ईएनटी विशेषज्ञ अवकाश पर होने से मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है। मजबूरी में मरीजों को निजी क्लिनिकों और अस्पतालों में जाकर महंगा उपचार लेना पड़ रहा है। रोजाना नाक, कान और गले के रोगों के मरीज ओपीडी में पहुंच कर दरवाजे पर ताला व दीवार पर लगी चिकित्सक के अवकाश की सूचना देख कर बेरंग घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

आजकल मौसम बदलाव के चलते नाक, गला और कान के मरीजों में बढ़ौतरी हुई है। ऐसे में अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ के न होने से मरीजों का मर्ज और ज्यादा बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों को झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से उपचार की आस में मरीज सुबह जल्दी अपने घरों से चल कर क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंच रहे हैं। यहां पर्ची बनाने के लिए कतार में लगने पर जब उन्हें बताया जाता है कि ईएनटी चिकित्सक अवकाश पर हैं। ऐसे में सामान्य ओपीडी में ही चेकअप करवाना होगा। इससे मायूस होकर मरीजों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज या निजी क्लीनिक का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, अस्पताल के एमएस डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने कहा कि अस्पताल में ईएनटी के एकमात्र विशेषज्ञ 10 दिन के अवकाश पर हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को सामान्य ओपीडी में ही उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कान में तेज दर्द होने के कारण रात भर सो नहीं पाई। सुबह जल्दी घर से निकल का 10ः00 बजे अस्पताल पहुंची, लेकिन यहां ईएनटी ओपीडी के दरवाजे पर ताला लटका मिला। दीवार पर चिपकाए पोस्टर में ईएनटी विशेषज्ञ की छुट्टी की जानकारी दी गई है। अब निजी अस्पताल में उपचार लेना पड़ेगा।

-कांता देवी, थुनाग।
घर का काम करते समय लकड़ी की कड़ी से नाक में चोट आई है। उपचार के लिए मंडी अस्पताल आए थे। पर्ची बनाते समय कर्मचारी ने बताया कि ईएनटी चिकित्सक अवकाश पर हैं। फिर भी सामान्य ओपीडी में दिखाया है, जहां चिकित्सक ने एक्स-रे लिखा है। विशेषज्ञ होते तो अच्छा होता।
-रमेश चंद, गोखड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed