{"_id":"60e343df8ebc3e719c743ba3","slug":"encroachment-removed-in-sarkaghat-bus-stand-mandi-news-sml375940064","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट बस स्टैंड में हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट बस स्टैंड में हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग ने ओल्ड बस स्टैंड पर सोमवार को अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। इस दौरान विभाग की जेसीबी ने पार्क निर्माण स्थल को चिन्हित किया। कार्रवाई से बचने के लिए ओल्ड बस स्टैंड में अतिक्रमणकारियों ने स्वयं ही अतिक्रमण को हटा दिया।
आखिरकार लंबे समय के बाद सौंदर्यीकरण के कार्य का रास्ता साफ होने लगा है। ओल्ड बस स्टैंड में सौंदर्यीकरण की राह में रोड़ा बने अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जेसीबी को देखा तो उन्होंने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद की सख्ती के बाद सोमवार को तय की गई डेडलाइन से बचने के लिए नगर परिषद के दुकानदारों ने खुद ही दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया है। यह कार्रवाई दिनभर चली। नगर परिषद के उपाध्यक्ष ध्यान सिंह जंवाल ने बताया कि ओल्ड बस स्टैंड पर पार्क के निर्माण में आवश्यक रूप से फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
सोमवार को अवैध अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटा दिया गया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के साथ नगर परिषद के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
000