{"_id":"696687deb8fa821c910a2257","slug":"encroachment-by-vehicles-has-shrunk-the-roads-causing-inconvenience-to-pedestrians-mandi-news-c-90-1-mnd1001-182441-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वाहनों के अतिक्रमण से सिकुड़े रास्ते, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वाहनों के अतिक्रमण से सिकुड़े रास्ते, राहगीर परेशान
विज्ञापन
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के सार्वजनिक रास्तों में पार्क हुए दोपहिया वाहन। स्त्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के रास्ते वाहनों के अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। सार्वजनिक रास्तों पर वाहनों को पार्क किया जा रहा है। इससे वार्डवासियों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बेतरतीब ढंग से पार्क हो रहे वाहन परेशानियों का सबब बने हुए हैं। मंडी-पठानकोट हाईवे से सटे रास्ते वाहनों की वजह से संकरे हो गए हैं।
आपात समय में गंभीर मरीजों को भी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाना चुनौती बन रहा है। वार्डवासी मनीश, अरुण, संजय, विनोद ने बताया कि उनके घरों के बाहर भी सार्वजनिक रास्ते वाहनों के अतिक्रमण की जद में आ गए हैं। दोपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है लेकिन इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में रास्तों का निर्माण पैदल चलने वालों के लिए किया गया है लेकिन इनमें दोपहिया वाहनों की पार्किंग की जा रही है। ऐसी लापरवाही पर नगर परिषद नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएगी। स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी समस्या के समाधान का प्रस्ताव सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
....
शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक रास्तों में वाहनों के अतिक्रमण से सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसकी रिपोर्ट नगर परिषद के कार्यालय में तलब की जा रही है।
-विपन, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद जोगिंद्रनगर