{"_id":"669a4e91e78f3b0e5f02cce2","slug":"employees-doing-commendable-work-in-lok-sabha-elections-will-be-honored-mandi-news-c-90-1-ssml1025-131280-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोकसभा चुनाव में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोकसभा चुनाव में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित
Sat, 20 Jul 2024 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। लोकसभा चुनाव में व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए ड्यूटी में कार्यरत कर्मठ, निष्पक्ष कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह बात एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने कही।
उन्होंने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकसभा चुनाव 2024 में नाचन निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के दौरान बेहतरीन कार्य करने पर अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। नायब तहसीलदार चुनाव इंद्र सिंह, कानूनगो कृष्ण चंद, लिपिक नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक टेक चंद, जेओए आईटी सोम दत्त, खेम चंद, लिपिक हुकम चंद, कानूनगो राजकुमार, ग्रामीण राजस्व अधिकारी यशवंत, सेवादार योग राज को बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में नाचन निर्वाचन क्षेत्र में लगभग ढाई महीने तक चुनावों को संपन्न करवाने के लिए स्वीप टीम सदस्यों, 11 बीएलओ और अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। संवाद