फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eligible daughters did not get the benefit of Shagun Scheme

Mandi News: पात्र बेटियों की नहीं मिला शगुन योजना का लाभ

Sun, 16 Nov 2025 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
Eligible daughters did not get the benefit of Shagun Scheme
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में मुख्यमंत्री शगुन योजना का बीपीएल परिवारों को लाभ नहीं मिला है। बीपीएल परिवार से संबंधित श्याम लाल, रीता और मुनि लाल ने बताया कि योजना के तहत उन्होंने 11 महीने पहले आवेदन किया था। अभी तक विभाग की तरफ से कोई सूचना या राशि नहीं मिली है।
विज्ञापन

शगुन योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 31-31 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इसी तरह से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत भी कई पात्र बेटियों को शादी के बाद भी इस योजना का एक रुपये नहीं मिला। इस योजना के तहत सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी के लिए मिलते हैं।
विज्ञापन

इन दोनों योजनाओं के सुंदरनगर उपमंडल में 70 से ज्यादा आवेदक हैं। उधर, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुंदरनगर पूनम चौहान ने बताया कि जनवरी से अगस्त तक मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत कुछ आवेदकों को मार्च तक पैसे मिल चुके हैं। इन दोनों योजनाओं के लंबित मामलों को जिला परियोजना अधिकारी को भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed