{"_id":"6963e4b22354b646140c437a","slug":"electricity-board-pensioners-expressed-anger-over-not-receiving-their-pending-arrears-mandi-news-c-90-1-ssml1025-182258-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिजली बोर्ड पेंशनरों ने बकाया एरियर न मिलने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिजली बोर्ड पेंशनरों ने बकाया एरियर न मिलने पर जताया रोष
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड के विरूद्ध लामबंद हुए पेंशनर। स्रोत संगठन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड के पेंशनरों ने बकाया एरियर, ग्रेज्युटी और संशोधित वेतनमान का वित्तीय लाभ न मिलने पर रोष जताया। जोगिंद्रनगर के शानन स्थित विद्युत परियोजना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी लीव इनकैशमेंट और पुरानी पेंशन विसंगतियों को दूर न करने पर पंजाब विद्युत बोर्ड के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो हिमाचल और पंजाब में बड़े धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।
पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर यूनियन के अध्यक्ष रमेश ने बताया कि शानन परियोजना के 150 पेंशनभोगियों को बीते पांच दशकों से बढ़ी हुई ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सचिव कुलदीप और कोषाध्यक्ष अनिल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 650 से अधिक पेंशनभोगियों को पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड की उदासीनता से लगातार धरने प्रदर्शन के लिए भी लामबंद होना पड़ रहा है।
पंजाब राज्य समेत प्रदेशभर में ढाई लाख पेंशनरों को वित्तीय लाभ दिलाने में पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड लापरवाह बना हुआ है। अगर संशोधित वेतनमान के साथ भुगतान और लंबित मेडिकल बिल अदा न हुए तो पेंशनर और भी सख्त रुख अपनाकर अपनी मांगों को पूरा करवाएंगे।
विज्ञापन
000