फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   electricity board

मांगें न मानने से कानूनगो संघ खफा

Wed, 13 Jan 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 13 Jan 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
electricity board

पटवार व काननूगो संघ ने लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर रोष जताया है। संघ के अनुसार सरकार की ओर से गत 31 अक्तूबर 2014 को पटवार कानूनगो संघ की मुख्य मांगों को सैद्धांतिक मंजूरी राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह की अध्यक्षता वाली बैठक में दी गई थी। बावजूद इसके अभी तक मांगों को लागू नहीं किया गया है।

विज्ञापन


पटवार व कानूनगो संघ करसोग इकाई के प्रधान मोती राम चौहान, महासचिव विजय कुमार शर्मा, मुख्य सलाहकार कुलदीप चंद वर्मा, हंसराज शर्मा, कल्पना देवी, नरेश कुमार, कर्म सिंह, टेक चंद, मोहन सिंह कंवर, रामकृष्ण, शीष राम वर्मा, उमा चंद  ने बताया किया बैठक में मुख्य मांग चार या पांच पटवार वृत्तों पर एक कानूनगो का वृत्त सृजित करने, प्रत्येक पटवार वृत्तों में चौकीदार की तैनाती, कानूनगो से नायब तहसीलदार के पद के लिए पदोन्नति के लिए शत प्रतिशत कोटा, अनुबंध पटवारियों के लिए 10300 रुपये मूल वेतन व 3200 ग्रेड पे के साथ दूसरे भत्ते दिए जाने आदि प्रमुख मांगों पर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन


संघ का कहना है कि अनुबंध कर्मचारी निजी क्षेत्र में कार्यरत मजदूर की अपेक्षा काफी कम वेतन लेकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। निजी क्षेत्र में कार्यरत मजदूर 10 हजार से 12 हजार रुपये मासिक कमाता है तो अनुबंध कर्मचारी को 7800 रुपये ही मिलते हैं। पटवार वृत्तों में बिजली व पानी का बिल 200-300 रुपये से कम नहीं आता है। अनुबंध पटवारियों को यह बिल अपनी जेब से अदा करना पड़ता है। इसी प्रकार पटवार वृत्तों में प्रयोग होने वाली स्टेशनरी भी अपनी जेब से ही खर्च करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ सरकार से मांग की है कि प्रत्येक पटवार वृत्त में चौकीदारों की तैनाती अविलंब की जाए, साथ ही 31 अक्तूबर 2014 को मानी गई मांगों को शीघ्र अतिशीघ्र लागू किया जाए। जिला में कानूनगो के पद जो समाप्त किए गए हैं उन्हें तुरंत बहाल किया जाए। अनुबंध पटवारियों को नियमित पटवारी की तर्ज पर वेतन व भत्ते दिए जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed