फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electrical transformer caught in forest fire

Mandi News: जंगल की आग की चपेट में आया विद्युत ट्रांसफार्मर

Thu, 19 Dec 2024 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Electrical transformer caught in forest fire
आग से चपेट में आए विद्युत ट्रांसफार्मर को बचाने के लिए मुस्तैद दमकल विभाग के जवान। -संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के जंगल में बुधवार दोपहर बाद अचानक भड़की आग से बहुमूल्य वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा। वहीं, एख विद्युत ट्रांसफार्मर भी आग की चपेट में आ गया था, लेकिन दमकल टीम ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन

मंडी-पठानकोट हाइवे पर जोगिंद्रनगर के गुरुद्वारा परिसर के पास लगी इस आग को बुझाने में दो घंटे का समय लगा। वन विभाग और दमकल विभाग की टीमों ने मिलकर पांच हजार लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। इस दौरान हाइवे पर वाहनों की रफ्तार भी कुछ समय के लिए थम गई थी। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने बताया कि 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर में लगभग 175 लीटर ईंधन था। अगर इसमें आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

दमकल विभाग के प्रभारी कर्म चंद ने बताया कि आग को बुझाने में दो घंटे का समय लगा। उधर, वन मंडलाधिकारी जोगिंद्रनगर कमल भारती ने कहा कि जंगल में लगी आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed