फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electric bus sinks into the ground; traffic disrupted for four hours.

Mandi News: जमीन में धंसी इलेक्ट्रिक बस, चार घंटे बंद रहा यातायात

Fri, 25 Sep 2026 05:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
Electric bus sinks into the ground; traffic disrupted for four hours.
हमीरपुर से अमरोह बाया झनियारा सड़क  पर केंद्रीेय विद्यालय के 400 मीटर दूर रास्ते में फंसी  निगम
हमीरपुर। अमरोह-झनियारा वाया केंद्रीय विद्यालय रूट पर वीरवार दोपहर करीब दो बजे एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस फंसने के बाद सड़क पर आवाजाही पूरी तरह थम गई। केंद्रीय विद्यालय से करीब 500 मीटर दूर बस को मोड़ते समय उसका पिछला हिस्सा सड़क किनारे जमीन में धंस गया। बस सड़क के आर-पार खड़ी हो गई, जिससे कोई भी चौपहिया वाहन यहां से नहीं निकल सका। दोपहिया वाहन भी बड़ी मुश्किल से बस के किनारे से निकल पाए। दोपहर करीब दो बजे फंसी बस को शाम सवा छह बजे के बाद ही सड़क से हटाया जा सका। इसके चलते चार घंटे से अधिक समय तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

यह सड़क सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पांच से छह पंचायतों को हमीरपुर से जोड़ने वाला अहम मार्ग है। शाम के समय बस के सड़क पर खड़े रहने से घर लौट रहे लोगों को खासी परेशानी हुई। चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहने से कई लोगों को रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा। बस में करीब 20 यात्री भी सवार थे, जिन्हें घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। बस फंसने के बाद सड़क को तत्काल बहाल कराने की व्यवस्था नहीं होने से निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। स्थानीय लोग ही बस को निकालने के प्रयास में जुटे रहे। यात्रियों अंकिता, सुरेश और सलोचना ने कहा कि सड़क के बीच बस फंसने की स्थिति में निगम को तुरंत संसाधन भेजकर रास्ता बहाल करना चाहिए था। उनका कहना है कि एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर घंटों आवाजाही बंद रहना लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसों की रोड क्लीयरेंस पर भी सवाल
स्थानीय लोगों ने इलेक्ट्रिक बसों की रोड क्लीयरेंस को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि संकरी और कम चौड़ाई वाले ग्रामीण संपर्क मार्गों पर इन बसों के संचालन के दौरान ऐसे हालात से निपटने की व्यवस्था भी होनी चाहिए। बस का पिछला हिस्सा जमीन में धंसने के बाद उसे निकालने में करीब पांच घंटे लगने से यह सवाल भी उठा कि ऐसी स्थिति में निगम के पास तत्काल सड़क बहाली के लिए पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस मोड़ते वक्त सड़क किनारे धंस गई थी। इसे निकालने में अधिक समय लग गया। समस्या ध्यान में आने के बाद तुरंत सड़क बहाली के प्रयास किए गए थे।
-- राहुल कुमार, आरएम एचआरटीसी डिपो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed