फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Electoral literacy programs will be held in educational institutions on 17th

Mandi News: शिक्षण संस्थानों में 17 को होंगे चुनावी साक्षरता कार्यक्रम

Thu, 15 May 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 15 May 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
Electoral literacy programs will be held in educational institutions on 17th
गोहर/ धर्मपुर /जोगिंद्रनगर/ सुंदनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लक्ष्मण सिंह कनेट ने कहा है कि निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को पहली अप्रैल 2025 को अहर्ता तिथि के आधार पर अद्यतन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के दौरान जिनकी पहली अप्रैल, 2025 को आयु 18 साल या इससे अधिक हो चुकी है वह युवा अपने समीप के मतदान केंद्र के बूथ लेबल अधिकारी के पास जाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से भी आनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। नए मतदाताओं को जागरूक करने एवं उनके पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए शिक्षण संस्थानों में 17 मई को विशेष चुनावी साक्षरता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं 17 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर और शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा में चुनावी साक्षरता क्लब के तहत स्कूली छात्रों को रोचक गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से चुनावी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि 17 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या जोगिंद्रनगर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल में चुनावी साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक अप्रैल 2025 को अहर्ता तिथि मानते हुए जिन योग्य नागरिकों के नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं वह निरंतर अद्यतन प्रक्रिया के तहत अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं। साथ ही एक अक्तूबर 2025 तक भावी मतदाता अपना पूर्व-पंजीकरण भी कर सकते हैं। वहीं नए मतदाताओं को जागरूक करने, उनका पंजीकरण एवं उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए सुंदरनगर हलके के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में 17 मई शनिवार को चुनावी साक्षरता गतिविधियों का आयोजन होगा। सुंदरनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि हर माह के तीसरे शनिवार को चुनावी साक्षरता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed