{"_id":"6a0f07d19cab26248f05f01f","slug":"election-rehearsal-for-the-second-phase-was-conducted-in-gopalpur-block-mandi-news-c-90-1-ssml1045-197529-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोपालपुर खंड में दूसरे चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोपालपुर खंड में दूसरे चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास करवाया
विज्ञापन
चुनावी ड्यूटी बारे विस्तार से दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। गोपालपुर खंड में पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वीरवार को राजकीय डिग्री कॉलेज सरकाघाट में दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने की। इसमें 525 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें 240 पीठासीन/सहायक पीठासीन अधिकारी तथा 285 मतदान अधिकारी शामिल रहे। प्रशिक्षण में बैलेट बॉक्स की सीलिंग-अनसीलिंग, संचालन तथा वीडीएमएस एप सहित मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर जयपाल भरमौरिया ने व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। एसडीएम ने सभी को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतदान 26, 28 व 30 मई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। इस अवसर पर बीडीओ गोपालपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।