फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   election

18 को होगी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद की ताजपोशी

Thu, 14 Jan 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर Updated Thu, 14 Jan 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
election

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के गृह क्षेत्र द्रंग की 21 सदस्यों की पंचायत समिति में नव निर्विचित पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद हासिल करने के लिए कांग्रेस और भाजपा में लॉबिंग शुरू हो गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए चुनाव 19 जनवरी को होना तय हुए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा दोनों दल द्रंग पंचायत समिति में अपना बहुमत होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन 21 में से 10 चुन कर आई महिला पंचायत समिति सदस्य दोनों दलों के दावों पर भारी पड़ने लगी हैं। गत पंचायत समिति पर नजर दौड़ाई जाए तो 21 में से 12 सदस्य महिलाएं थीं।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए भाजपा खेमे की ओर से जोगिंद्रनगर हल्के की मसौली वार्ड से पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर के खासमखास और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के भी करीबी माने जाने वाले राष्ट्रपति अवार्ड विजेता नेक राम शास्त्री, द्रंग भाजपा के महामंत्री डलाह वार्ड से दलीप कुमार, चौहारघाटी की बरधान वार्ड से पूर्व महामंत्री भाजपा कपूर चंद और बल्ह टिक्कर वार्ड से हुकम चंद का नाम सबसे आगे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कांग्रेस से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए कोई नाम नहीं आया है। भाजपा से जो भी अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहा है उसकी नजरें भी कांग्रेस के साथ जोड़तोड़ करने की है। इस वक्त दोनों दलों के पास पंचायत समिति अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं दिख रहा है। भाजपा पंस अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए एका दिखाती है तो कांग्रेस की राहें कठिन मानी जा सकती है।


कांग्रेस की ओर से अभी तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर कोई पत्ते नहीं खोले गए हैं। सत्ताधारी कांग्रेस का हस्तक्षेप ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए संतोषजनक बन सकता है। 18 जनवरी को तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी कि द्रंग पंचायत समिति पर किसका कब्जा काबिज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed