{"_id":"69ea138749a635c30903919b","slug":"election-fever-increases-as-the-date-for-filing-nomination-papers-approaches-mandi-news-c-90-1-mnd1001-194136-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख नजदीक आने से बढ़ी चुनावी सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख नजदीक आने से बढ़ी चुनावी सरगर्मी
विज्ञापन
दो-तीन दिन में अधिकृत उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख नजदीक आते ही नगर निगम पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। विभिन्न वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पांच दिन बाद यानी 29 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने सशक्त उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। कई वार्डों में प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
इस बार चुनावी मैदान में एक नया रुझान देखने को मिल रहा है। पूर्व पार्षदों की पत्नियां भी सक्रिय होकर समर्थन जुटाने में लगी हैं और कई वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं। वहीं, कुछ दावेदारों ने पार्टी का अधिकृत टिकट न मिलने के बावजूद चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इससे कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय होने की संभावना बढ़ गई है। पड्डल, नेला, मंगवाईं और खलियार वार्ड में इस बार चुनाव खासा रोचक रहने के आसार हैं, जहां नए और पुराने चेहरे आमने-सामने हो सकते हैं। सबसे बड़े खलियार वार्ड में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की सूची लगातार लंबी होती जा रही है।
नामांकन और चुनाव कार्यक्रम
वार्ड 1 से 13—खलियार, पुरानी मंडी, पड्डल, नेला, मंगवाईं, सनयारड़, तल्याहड़, पैलेस कॉलोनी-1, पैलेस कॉलोनी-2, सुहड़ा, समखेतर, भगवाहन और थनेहड़ा के लिए नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) सदर, मंडी के कार्यालय में जमा किए जाएंगे। वहीं, वार्ड 14 और 15 बैहना और दौंधी के लिए नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) बल्ह, नेरचौक के कार्यालय में दाखिल होंगे। नामांकन पत्र 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 2 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी। उम्मीदवार 6 मई को दोपहर 3 बजे से पहले अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 31 मई को सुबह 9 बजे से नगर निगम मुख्यालय, मंडी में की जाएगी।