Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Elderly man hit by jeep in Pandoh, referred to AIIMS

Mandi News: पंडोह में जीप ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, एम्स रेफर

Thu, 11 Dec 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Dec 2025 06:52 AM IST
विज्ञापन
Elderly man hit by jeep in Pandoh, referred to AIIMS
पंडोह (मंडी)। पंडोह के तृतीय बटालियन गेट के पास बुधवार दोपहर सड़क पार करते समय पिकअप जीप की टक्कर में 72 वर्षीय गोविंद राम निवासी पांगी घायल हो गए। गोविंद राम मौजूदा समय में अपने बेटे के साथ अपर पंडोह में किराये के कमरे में रहते हैं। उनका बेटा देवरी स्कूल में शिक्षक है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पार करते समय मंडी से मनाली की ओर जा रही महिंद्रा पिकअप जीप ने गोविंद राम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद बुजुर्ग घायल अवस्था में सड़क पर गिर पड़े। चोट अधिक होने की वजह से गोविंद राम को पुलिस ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया। नेरचौक अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया और प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। पंडोह पुलिस टीम ने पिकअप जीप को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, पंडोह चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed