फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eight-year-old voter Lila Devi said, "My vote will help in the development of the village."

Mandi News: 108 साल की बुजुर्ग मतदाता लीला देवी बोलीं-गांव के विकास में काम आएगा मेरा वोट

Sat, 30 May 2026 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Eight-year-old voter Lila Devi said, "My vote will help in the development of the village."
कस पंचायत में 105 साल की बसंती देवी पैदल चलकर पहुंची मतदान केंद्र, निभाया फर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में जोगिंद्रनगर उपमंडल में बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह प्रेरणा का स्रोत बन गया। 108 वर्षीय लीला देवी ने ग्राम पंचायत रोपड़ी कलैहडू में मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में उनका वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



कस पंचायत में 105 वर्षीय बसंती देवी ने मतदान कर लोकतंत्र की गरिमा को बढ़ाते हुए पैदल चलकर बूथ तक पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि गांव की सरकार और पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए मतदान एक सशक्त माध्यम है। दारट बगला बूथ नंबर तीन में 90 वर्षीय दामोदरी देवी ने मतदान करने के बाद अपनी अंगुली पर लगे स्याही के निशान को दिखाकर अन्य मतदाताओं से भी मतदान की अपील की।
विज्ञापन




तलकेहड़ पंचायत में 82 वर्षीय केसरी देवी, ग्राम पंचायत गुम्मा में 85 वर्षीय छिड़की देवी और 86 वर्षीय चनेहनी देवी ने भी पंचायत चुनावों में मतदान कर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई। विकास खंड चौंतड़ा की सैंथल पड़ैन पंचायत में 78 वर्षीय मस्त राम अपनी पत्नी सुभद्रा के साथ मतदान करने पहुंचे। डोहग में 78 वर्षीय चत्तर लाल ने अपने 86 वर्षीय मित्र शुक्रू राम के साथ मतदान किया। मसौली पंचायत में 93 वर्षीय जगदंबा देवी और मनोह पंचायत में 90 वर्षीय बहादुर राम ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed