फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eight hours of rain; waterlogging from city to village.

Mandi News: आठ घंटे की बारिश, शहर से गांव तक जलभराव

Tue, 07 Jul 2026 05:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
Eight hours of rain; waterlogging from city to village.
लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क पर गिरे मलबे को हटाते हुए। स्त्रोत- ​विभाग
जोगिंद्रनगर में बाढ़ जैसे हालात, 20 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन

अस्पताल, महाविद्यालय और लघु सचिवालय भी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आठ घंटे तक हुई बारिश ने उपमंडल में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। रविवार देर रात करीब एक बजे शुरू हुई बारिश सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक जारी रही। इससे शहर से लेकर गांवों तक बाढ़ जैसे हालात बन गए। बाजारों की 20 से अधिक दुकानों में पानी घुस गया। खेत-खलिहान भी जलमग्न होने से फसलें प्रभावित हुई हैं।
बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन चौक तक सड़कें पानी में डूब गईं। कई दोपहिया वाहन पानी में फंस गए, जबकि कई स्थानों पर चौपहिया वाहनों के टायर तक डूब गए। एनएसी मार्केट, साईं बाजार, पुलिस थाना चौक, कन्या पाठशाला, मीट मार्केट और पठानकोट चौक सहित कई क्षेत्रों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी हुई। रणा, गुगली और बजगर खड्ड में जलस्तर बढ़ने से आसपास के लोगों ने पूरी रात सतर्कता के साथ गुजारी।
विज्ञापन

तेज बारिश का असर सरकारी संस्थानों में भी देखने को मिला। अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल और ऑपरेशन थियेटर में पानी का रिसाव होने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। कॉलेज परिसर और वहां जाने वाले मार्गों पर जलभराव से विद्यार्थियों को कक्षाओं तक पहुंचने में कठिनाई हुई। मिनी सचिवालय में भी बारिश का पानी घुस गया। कृषि विभाग के खेतों में पानी भरने से वहां लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण एथलेटिक सेंटर में जलभराव होने से सभी खेल गतिविधियां रद्द करनी पड़ीं। इससे भारतीय सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 200 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर सके। चौंतड़ा और डोहग के खेल मैदानों में भी क्रिकेट और फुटबाल प्रतियोगिताएं स्थगित करनी पड़ीं।

उधर, उपमंडल प्रशासन ने नदी-नालों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि अभी तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed