फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eight doctors in Mandi district, 361 people including 19 children infected with Karena

मंडी जिले में आठ डॉक्टर, 19 बच्चों समेत 361 लोग कोरोना संक्रमित

Wed, 19 Jan 2022 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Eight doctors in Mandi district, 361 people including 19 children infected with Karena
जोगिंद्रनगर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए। संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। मंडी जिला में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 361 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

मंडी सब जेल के 38 कर्मचारी और कैदी, अस्पतालों से 8 चिकित्सक, 19 बच्चे, मेडिकल कॉलेज के 12 प्रशिक्षु, तृतीय पुलिस वाहिनी पंडोह के 5 जवान, आईपीएच पधर कार्यालय के 12 कर्मचारियों के अलावा बैंक, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के दर्जनों कर्मचारी चपेट में आए हैं।
बुधवार को जिला भर से 1787 सैंपल की जांच की गई। रैट के 1585 सैंपल में 299 और आरटीपीसीआर के 202 सैंपल में से 62 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इनमें बल्ह ब्लॉक से 49, सदर से 112, सुंदरनगर से 56, करनाल हरियाणा से 2, धर्मपुर से 24, सरकाघाट से 49, पधर से 28, करसोग से 12, बरमाणा बिलासपुर से 3, कुल्लू जिला से 5, जोगिंद्रनगर से 6, गोहर से 5, सराज से 2, हमीरपुर से 2, धर्मशाला से 2, लखनऊ उत्तर प्रदेश से 1 और बालीचौकी से 3 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने लोगों का आह्वान किया कि कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करें। धीरे-धीरे फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। हमेशा मास्क लगाए रखें। आवश्यक हो तभी बाहर निकलें। भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं। बार-बार हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed