फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Eight batteries stolen from crusher in Saroa Panchayat

Mandi News: सरोआ पंचायत में क्रशर से आठ बैटरियां चोरी

Thu, 11 Dec 2025 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Dec 2025 06:32 AM IST
विज्ञापन
Eight batteries stolen from crusher in Saroa Panchayat
पंडोह (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत सरोआ पंचायत में बीती मंगलवार रात चोरी की घटना सामने आई है। स्थानीय एलएन स्टोन क्रशर में खड़ी भारी मशीनरी की कुल आठ बैटरियां अज्ञात चोर उड़ा ले गए। क्रशर के मालिक अनिल शर्मा ने बताया कि रोजाना की तरह जब वह बुधवार सुबह क्रशर साइट पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां खड़ी दो एक्सावेटर, दो डंपर और दो बैकहो-लोडर की बैटरियां अपनी जगह पर नहीं थीं। पहले एक एक्सावेटर की बैटरी गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने अन्य वाहनों की जांच की तो पता चला कि सभी मशीनों की बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। चोरी को देखते हुए स्थानीय लोगों और मशीनरी मालिकों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed