फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Efforts to expand Jogindernagar bus stand started

Mandi News: जोगिंद्रनगर बस अड्डे के विस्तार की कवायद शुरू

Tue, 05 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Efforts to expand Jogindernagar bus stand started
जोगिंद्रनगर बस स्टैंड पर गंतव्यों को जाने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बस अड्डा जोगिंद्रनगर के विस्तार की कवायद शुरू हो गई है। बस अड्डा का विस्तार होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी वहीं निगम को भी राहत मिलेगी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने छह बीघा भूमि अधिग्रहित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पत्राचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

औपचारिकताओं के पूरा होते ही बस अड्डे से महज 20 मीटर दूरी पर लोक निर्माण विभाग की लगभग 6 बीघा भूमि पर बस अड्डे का विस्तार होगा। मौजूदा समय में जोगिंद्रनगर बस अड्डे से करीब 200 से अधिक रूटों की आवाजाही होती है। बस अड्डे में कम जगह होने के कारण यात्रियों के साथ निगम को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अड्डे में यात्रियों की अधिक भीड़ के दौरान हादसों की भी आशंका रहती है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने बस अड्डे के विस्तार के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

...
बस अड्डा जोगिंद्रनगर के विस्तार को लेकर लोक निर्माण विभाग की 6 बीघा भूमि को अधिग्रहित करने के लिए लोक निर्माण विभाग और सरकार से परिवहन निगम ने पत्राचार शुरू कर दिया है। यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए योजना का प्रारूप तैयार किया गया है। आधिकारिक स्वीकृति मिलते ही आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नितेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, बस डिपो जोगिंद्रनगर
...

लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बस अड्डे को शिफ्ट करने का प्रस्ताव हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों से मिला है। इसे विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-जेपी नायक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल जोगिंद्रनगर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed