फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Efforts to bring Trout Farm Janjehli back on track

Mandi News: ट्राउट फार्म जंजैहली को फिर पटरी पर लाने की कवायद

Sun, 27 Sep 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Efforts to bring Trout Farm Janjehli back on track
ट्राउट फार्म जंजैहली में हुए नुकसान का जायजा लेते अ​धिकारी व अन्य। स्त्रोत- ​विभाग
मत्स्य निदेशक ने किया फार्म का निरीक्षण, बाखली खड्ड के किनारे क्रेट वॉल बनाने का सुझाव
विज्ञापन

पुनर्बहाली के लिए तात्कालिक और दीर्घकालीन उपायों की पहचान
वैकल्पिक जल स्रोत विकसित करने पर भी जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बाखली खड्ड के कटाव और तेज बहाव से ट्राउट फार्म जंजैहली को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए अब खड्ड के किनारे क्रेट वॉल बनाने की तैयारी है। फार्म की मौजूदा स्थिति और आधारभूत ढांचे को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए निदेशक-सह-मत्स्य संरक्षक ओम कांत ठाकुर ने फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने फार्म को दोबारा उसकी निर्धारित क्षमता के अनुरूप संचालित करने के लिए कई व्यावहारिक उपाय सुझाए।
निरीक्षण के दौरान निदेशक ने संयुक्त निदेशक मत्स्य एवं पशुपालन तथा पूंजीगत परिसंपत्तियों को हुए नुकसान के आकलन के लिए गठित समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों के साथ फार्म का जायजा लिया। समिति ने जलापूर्ति प्रणाली, रियरिंग अवसंरचना सहित अन्य परिसंपत्तियों का निरीक्षण कर हुए नुकसान का आकलन किया। फार्म के संचालन में आ रही दिक्कतों के संबंध में फील्ड स्टाफ से भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद निदेशक ने फार्म परिसर को बाखली खड्ड के कटाव और तेज बहाव से सुरक्षित रखने के लिए खड्ड के किनारे क्रेट वॉल बनाने का सुझाव दिया। इससे भारी बारिश और अचानक आने वाली बाढ़ के दौरान फार्म को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राउट पालन और अन्य गतिविधियों के लिए विश्वसनीय एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक जल स्रोत विकसित करने का भी सुझाव दिया गया। इसके अलावा फार्म की कार्यक्षमता बहाल करने के लिए आवश्यक लघु मरम्मत और रखरखाव कार्य करवाने के निर्देश दिए गए। निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को सुझाए गए उपायों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने को कहा। सुरक्षा, जलापूर्ति और मरम्मत कार्यों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विस्तृत प्राक्कलन एवं प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed