फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   E-auto permits will be issued in four subdivisions of Mandi.

Mandi News: मंडी के चार उपमंडलों में जारी होंगे ई-ऑटो परमिट

Fri, 02 Jan 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
E-auto permits will be issued in four subdivisions of Mandi.
मंडी। ई-ऑटो के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में मंडी जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग ने ई-वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 400 नए ई-ऑटो परमिट जारी करने की अधिसूचना जारी की है। इनमें से मंडी जिले के चार उपमंडलों के लिए कुल 60 परमिट स्वीकृत किए गए हैं। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश को ग्रीन स्टेट के रूप में विकसित किया जाए। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ई-वाहनों की खरीद और संचालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ई-ऑटो जैसे साधन पारंपरिक ईंधन पर आधारित वाहनों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाते हैं और संचालन लागत भी कम होती है। ऐसे में यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

मंडी जिले में जोगिंद्रनगर उपमंडल के लिए 15 परमिट, पधर उपमंडल के लिए 35 परमिट जबकि सरकाघाट और धर्मपुर उपमंडलों के लिए 5-5 परमिट शामिल हैं। इन क्षेत्रों में ई-ऑटो संचालन से ग्रामीण और शहरी दोनों स्तर पर परिवहन सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरटीओ मंडी नवीन शर्मा ने बताया कि विभाग को नए ई-ऑटो परमिट जारी करने संबंधी आदेश प्राप्त हो चुके हैं। इच्छुक व्यक्ति परिवहन विभाग में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकता है। सभी आवश्यक औपचारिकताएं और नियम पूरे करने के बाद योग्य आवेदकों को परमिट जारी किए जाएंगे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed