फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Due to lack of road in the Drang area, urla panchayat

द्रंग क्षेत्र में सड़क न होने से पीठ पर अस्पताल पहुंचाया मरीज

Sat, 09 Apr 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of road in the Drang area, urla panchayat
चिलचिलाती धूप में छाता लेकर उरला पंचायत के कुफरधार गांव के 58 वर्षीय भाटकु राम को पीठ के सहारे सड़क - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। ग्राम पंचायत उरला के रडाहन, कुफरधार, राजन, सराजबागला और बधाला गांव आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। आपातकाल में मरीज को सड़क तक पहुंचाने के लिए पालकी और पीठ का ही सहारा है।
विज्ञापन

शनिवार को कुफरधार गांव के 58 वर्षीय भाटकु राम घर में कामकाज करते अचानक बेहोश हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में गांव के युवाओं को सूचित कर मदद मांगी। गांव के युवाओं ने पीठ में भाटकुराम को तीन किलोमीटर उठाकर सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन

उसके बाद पधर अस्पताल में भर्ती किया गया। युवाओं का कहना है कि मांग सुनने वाला कोई नहीं है। तीन अप्रैल को पधर में आयोजित जनमंच में भी मामला उठाया लेकिन कोई प्रयास होते नहीं दिख रहे। घनश्याम, राकेश, सेवक, अनिल, रवि, रामलाल, युद्धि चंद, जतिन ठाकुर, नागराज, जमना, प्रेम लाल, निखिल और संजय आदि ने बताया कि महिलाओं की डिलीवरी के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है। गांव के लिए सड़क न होने से गृह निर्माण सामग्री भी चार गुना महंगी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोग अपने आशियाने बनाने में असमर्थ हैं। गांव में दो दर्जन से ज्यादा वृद्ध महिला और पुरुष हैं। उन्हें पालकी के सहारे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अपनी जमीनें भी लोक निर्माण महकमे के नाम गिफ्ट डीड की हैं। उन्होंने चेताया कि गांवों को शीघ्र सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा गया तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

....
ग्राम पंचायत उरला के सड़क सुविधा से महरूम गांवों के लिए विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत डीपीआर तैयार की गई है। बीच में वन भूमि आने की वजह से एफसीए केस तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा गया है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही सड़क निर्माण शुरू किया जाएगा।
-जितेंद्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोनिवि
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed