फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Due to lack of brakes, the bus collided with the bungalow of the house, accident averted

ब्रेक न लगने से मकान के डंगे से टकराई बस, हादसा टला

Mon, 16 May 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of brakes, the bus collided with the bungalow of the house, accident averted
छतरी में ब्रेक फेल होने पर घर के डंगे टकराई बस। - फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। मंडी से छतरी जा रही बस दुर्घटना का शिकार होते-होते बची है। सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे छतरी सब्जी मंडी के पास बस के ब्रेक नहीं लगे तो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को एक मकान के साथ टकरा दिया।
विज्ञापन

हादसे में किसी भी सवार को चोटें नहीं आई हैं। इस दौरान सवारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सवारियों को पैदल ही छतरी तक पहुंचना पड़ा। सोमवार को एचआरटीसी की बस सवारियों को लेकर छतरी जा रही थी। बस में करीब 40 सवारियां थीं। छतरी के पास बनी अस्थायी सब्जी मंडी के पास चालक ने बस को रोकने का प्रयास किया लेकिन बस नहीं रुकी।
विज्ञापन

चालक जय सिंह ने स्थिति को भांपते हुए बस को सड़क के साथ बने डाकू राम के मकान के डंगे से टकरा दिया। इससे बस रुक कई। एचआरटीसी मंडी डिपो के अड्डा प्रभारी शशी भूषण ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बस के ब्रेक फेल हुए हैं या तकनीकी खराबी आई है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed