फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Due amount should be released to pensioners: Parmanand

पेंशनरों को जारी की जाए देय राशि : परमानंद

Tue, 12 Nov 2024 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Due amount should be released to pensioners: Parmanand
मंडी। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कर्मियों ने सरकार से उनके सभी देय भत्तों को एकमुश्त जारी करने के साथ मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान करने की गुहार लगाई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान परमानंद शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन मंडी में हुई। एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण चंद ठाकुर ने बताया कि एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मियों को वित्तीय लाभ नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

विभिन्न मंचों के माध्यम से एसोसिएशन ने मांगों को उठाया। हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों में एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित हो गई है। एसोसिएशन की मंडी इकाई के साथ 531 सदस्य अब तक जुड़ चुके हैं। सरकार के आदेशों के बाद भी विभाग उनके मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं कर रहा है। यह बिल काफी लंबे समय से लंबित पड़े हुए हैं। सरकार और विभाग से अपनी सभी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed