फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   DSP Sanjeev Sood inspected the functioning of Sandhol outpost.

Mandi News: डीएसपी संजीव सूद ने संधोल चौकी की कार्यप्रणाली जांची

Thu, 08 Jan 2026 09:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
DSP Sanjeev Sood inspected the functioning of Sandhol outpost.
संधोल (मंडी)। धर्मपुर में डीएसपी संजीव सूद ने संधोल पुलिस चौकी का दो दिवसीय दौरा कर कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी में उपलब्ध व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड, ड्यूटी व्यवस्था और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन


डीएसपी संजीव सूद ने पुलिस जवानों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। डीएसपी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी संजीव सूद ने चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव जम्वाल के साथ बैठक कर क्षेत्र में बढ़ते नशे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने नियमित गश्त, नाकाबंदी और खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। चौकी में मौजूद करीब दस साल पुराने निष्क्रिय रिकॉर्ड को डीएसपी की उपस्थिति में नियमानुसार नष्ट किया गया। डीएसपी संजीव सूद की उपस्थिति में पुलिस ने नाका लगाकर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध खनन के तीन मामलों में चालान किए गए। ड्रिंक एंड ड्राइव के दो मामलों में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उधर, डीएसपी संजीव सूद ने आम जनता से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed