फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drug mafia to be monitored via CCTV in Chauntra and Dhelu panchayats.

Mandi News: चौंतड़ा और ढेलू पंचायत में सीसीटीवी से होगी नशा माफिया की निगरानी

Fri, 21 Aug 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Drug mafia to be monitored via CCTV in Chauntra and Dhelu panchayats.
खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चौंतड़ा (मंडी)। जिले में सिंथेटिक ड्रग्स (चिट्टे) की अति संवेदनशील 24 पंचायतों में शामिल विकास खंड चौंतड़ा की ढेलू और चौंतड़ा पंचायतों में अब नशा माफिया पर नकेल कसने के लिए सीसीटीवी का सख्त पहरा रहेगा। नशे की अवैध गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए पुलिस की विशेष टीमों के साथ-साथ ग्रामीणों की स्पेशल टास्क फोर्स भी मोर्चा संभालेगी। यह निर्णय वीरवार को खंड विकास अधिकारी प्रतिमा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया।
रेड जोन घोषित इन दोनों पंचायतों में नशे के हॉट स्पॉट क्षेत्रों को चिह्नित कर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके अलावा रात के अंधेरे में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अधिक से अधिक सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। नशा तस्करों को रंगे हाथों दबोचने के लिए पुलिस जवान सादी वर्दी में गश्त करेंगे, वहीं ग्रामीणों की टीमें भी चरणबद्ध तरीके से सहयोग करेंगी।
विज्ञापन

बीडीओ प्रतिमा ने बताया कि एंटी ड्रग्स समिति के अध्यक्ष प्रधानाचार्य दुर्गा सिंह, ढेलू पंचायत प्रधान हरनाम, योरा पंचायत प्रधान राकेश और चौंतड़ा पंचायत प्रधान राकेश कुमार को ग्रामीणों को जागरूक करने तथा नशेड़ियों की सूचना तुरंत पुलिस से साझा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में समाज शिक्षा एवं खंड अधिकारी पंचायत सचिव कमल भारती व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed