Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drug-addicted youth resort to theft

Mandi News: नशे की लत में युवा चोरी के रास्ते पर

Mon, 29 Jun 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Drug-addicted youth resort to theft
सराज क्षेत्र में पैर पसार चुका चिट्टा माफिया
विज्ञापन

आधा दर्जन संदिग्ध हिरासत में, थुनाग और चैलचौक के कबाड़ व्यवसायी रडार पर
संवाद न्यूज एजेंसी
जंजैहली (मंडी)। सराज क्षेत्र में पैर पसार चुका चिट्टा माफिया अब साधन संपन्न परिवारों के युवाओं के भविष्य को भी निगलने लगा है। नशे की जानलेवा लत को पूरा करने के लिए कई युवा चोरी जैसे अपराधों की ओर बढ़ रहे हैं। क्षेत्र में कबाड़, तांबे और पीतल के बर्तनों की बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद जंजैहली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में तीन प्रमुख संदिग्धों को पूछताछ के लिए तलब किया है, जबकि आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। चोरी के सामान को ठिकाने लगाने वाले थुनाग और चैलचौक के कबाड़ कारोबारियों पर भी पुलिस की नजर है और जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।
चौंकाने वाली बात यह है कि नशे की गिरफ्त में आए कई युवा चोरी की शुरुआत अपने ही घरों से करते हैं। सामाजिक बदनामी के डर से जब परिजन शिकायत नहीं करते तो उनके हौसले बढ़ जाते हैं। घर से पैसे और सामान खत्म होने के बाद वे बाहरी जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगते हैं। सूत्रों के अनुसार सराज क्षेत्र में चिट्टे की कीमत करीब 8 से 10 हजार रुपये प्रति 5 ग्राम तक पहुंच चुकी है। शिकावरी, मुरहाग, बगस्याड, थुनाग, लंबाथाच और जंजैहली जैसे क्षेत्रों में इस अवैध कारोबार की गतिविधियां सामने आई हैं। इसकी चपेट में टैक्सी चालकों से लेकर कुछ सरकारी कर्मचारी तक आने की बात कही जा रही है। अब नशा माफिया की नजर कॉलेज छात्रों को निशाना बनाने पर भी है।
विज्ञापन

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जमानत पर बाहर आए पुराने अपराधियों की निगरानी की जा रही है। जल्द ही नशे के मुख्य सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed