फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drizzle in Mandi for second day, weather became pleasant

Mandi News: मंडी में दूसरे दिन बूंदाबांदी, मौसम हुआ सुहावना

Sat, 15 Jun 2024 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in Mandi for second day, weather became pleasant
मंडी। जिले में पिछले दो दिन में तापमान 40 डिग्री पार होने के बाद शाम को हो रही बूंदाबांदी लोगों को गर्मी से राहत दिला रही है। पिछले 24 घंटों में जिले में 1.1 मिमी बारिश होने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश मंडी में 2.8 मिमी, सुंदरनगर में 1.6, स्लापड़ में 1.5 और जोगिंद्रनगर में एक मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे जिले में नमी की मात्रा जो वीरवार को 41 फीसदी थी, वह शुक्रवार को 43 फीसदी रही। इससे दिन में अधिकतम तापमान शुक्रवार को 40.8 डिग्री दर्ज किया गया जो वीरवार को 41.3 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को शाम के समय हुई बूंदाबांदी के बाद बड़ी संख्या में लोग भीगते हुए नगर आए। मौसम सुहावना होने से लोगों के चेहरों पर रौनक भी लौट आई। इससे पहले दिन में तापमान 40 डिग्री रहने से लोगों को गर्मी से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है। इससे कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed