{"_id":"61a7172fc5e59068eb123b6b","slug":"driver-s-body-recovered-from-truck-parked-in-naulakha-mandi-news-sml3919427173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौलखा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में मृत मिला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौलखा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में मृत मिला चालक
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। निर्माणाधीन फोरलेन पर नौलखा में खड़े एक ट्रक से चालक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया है।
जानकारी के अनुसार नौलखा में निर्माणाधीन फोरलेन पर पिछले तीन दिनों से एक ट्रक (एचपी20सी/5075) खड़ा हुआ था। फोरलेन किनारे ट्रक के खड़ा होने से आवागमन में व्यवधान हो रहा था।
सूचना मिलने पर बीएसएल थाना पुलिस का दल सोमवार शाम को मौके पर पहुंचा। जब उन्होंने ट्रक की जांच की तो उसमें चालक को मृत अवस्था में पाया।
मृतक चालक की शिनाख्त मनसा राम (58) निवासी ढनढाई डाकघर छुरड़ू तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जांच की जा रही है। संवाद