{"_id":"66b4af3063dfbd9c8a0e6a26","slug":"drinking-water-quality-is-being-continuously-checked-in-padhar-arvind-verma-mandi-news-c-90-1-ssml1026-132857-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पधर में पेयजल गुणवत्ता की लगातार हो रही जांच : अरविंद वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पधर में पेयजल गुणवत्ता की लगातार हो रही जांच : अरविंद वर्मा
Thu, 08 Aug 2024 05:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
पेयजल स्रोतों और टंकियों की नियमित की जा रही सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। पधर उपमंडल में लोगों को जल शक्ति विभाग के माध्यम से उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की निरंतर जांच की जा रही है, ताकि लोगों को साफ-सुथरा पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके अलावा सभी पेयजल स्रोतों एवं टंकियों की नियमित अंतराल पर सफाई और क्लोरिनेशन भी की जा रही है। यह बात अधिशासी अभियंता जल शक्ति मंडल पधर अरविंद वर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में गंदे पानी से कई बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। पीलिया और अन्य जानलेवा बीमारियां प्रदेश में फैल रही हैं। इन सबसे बचाव के लिए जल शक्ति विभाग पधर ने अपने कार्य क्षेत्राधिकार में सभी जल स्रोतों और भंडार टैंकों की सफाई और रखरखाव युद्ध स्तर पर किया है। उन्होंने उपमंडल पधर के सभी विभागों के कार्यालय और क्षेत्राधिकार के अधीन कार्यालयों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों के सभी पानी के टैंकों की सफाई सुनिश्चित करें ताकि गंदे पानी से फैलने वाली किसी भी बीमारी से बचा जा सके।