Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drinking water crisis resolved in 13 villages of Nachan

Mandi News: नाचन के 13 गांवों का पेयजल संकट खत्म

Sat, 31 Oct 2026 07:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:56 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis resolved in 13 villages of Nachan
17 करोड़ रुपये बनी पेयजल योजना। संवाद
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के 13 गांवों में अब पेयजल संकट से राहत मिल रही है। छह ग्राम पंचायतों के 11,081 लोगों को 17.01 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की सहायता से तैयार यह योजना अब सुचारु रूप से संचालित हो रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते सितंबर में कंसा चौक से इस योजना का ऑनलाइन उद्घाटन किया था। यह योजना हिमाचल प्रदेश ग्रामीण पेयजल सुधार एवं आजीविका परियोजना के तहत बनाई गई है। इसका लक्ष्य छह ग्राम पंचायतों के 13 गांवों को लाभ पहुंचाना है। द्रमण, कांगर, चंबी और डोलधार सहित कई गांवों को पेयजल वितरण नेटवर्क से जोड़ा गया है। घरों तक पानी पहुंचने से ग्रामीणों की रोजमर्रा की परेशानियां कम हुई हैं। योजना के तहत बीबीएमबी नहर से पानी राव स्थित जल शोधन संयंत्र तक पहुंचाया जाता है। संयंत्र में प्रतिदिन 26 लाख लीटर पानी शोधन की क्षमता है। परियोजना में पांच भंडारण टैंक और 8.02 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन शामिल है। साथ ही 41.28 किलोमीटर लंबी ग्रेविटी एवं वितरण पाइपलाइन भी बिछाई गई है। आधुनिक पंपिंग मशीनरी और भंडारण व्यवस्था से गांवों तक पानी का नेटवर्क तैयार हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को राहत
गांववासी हंसराज, दिला राम और जीतराम ने परियोजना की सराहना की है। प्रमिला, रीना और नीलम ने भी बताया कि उनकी पानी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है। पहले उन्हें पेयजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ता था। अब घरों तक पानी पहुंचने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की सहायता से निर्मित यह परियोजना आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है तथा क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से तैयार की गई है। -अनिल वर्मा, अधीक्षण अभियंता, योजना प्रबंधन इकाई, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed