{"_id":"6994ab9508f70984af082dd5","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-pakenura-of-shegal-panchayat-mandi-news-c-90-1-mnd1021-186303-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शेगल पंचायत के पकेंउड़ा में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शेगल पंचायत के पकेंउड़ा में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की निहरी तहसील की ग्राम पंचायत शेगल के गांव पकेंउड़ा में पेयजल संकट गंभीर रूप धारण कर चुका है। करीब चार दशक पुरानी पाइपलाइन के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से लगभग 20 परिवारों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोई ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों होशियार चंद, पवन, सुरेंद्र, खेम राज ने बताया कि गांव में बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन करीब 40-45 वर्ष पुरानी है। यह कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण नियमित जलापूर्ति बाधित हो रही है। लोगों को वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर जल शक्ति विभाग से पनियुल नाला से गांव तक नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीण मंगलवार को पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर से मिले और उन्हें पेयजल संकट की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई। पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि वह इस मामले को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे। संवाद